1परिचय


कंप्यूटर का परिचय 
कंप्यूटर की संरचना एवं उसकी कार्यप्रणाली अंग्रेजी में होने की वजह से आम हिन्दी भाषियों को कंप्यूटर समझने एवं उस पर कार्य कराने में काफ़ी दिक्कत होती रही है, कंप्यूटर समझने और उस पर कार्य करने के लिए अंग्रेजी भाषा का साधारण ज्ञान होना आवश्यक है, परन्तु पिछले कुछ वर्षों से कंप्यूटर की पहुँच हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषियों तक पहुँचाने की कोशिश की जा रही है और ये बहुत हद तक सम्भव भी हुआ है! आज कंप्यूटर सिर्फ़ अंग्रेज़ी भाषा तक सिमित नहीं रहा, बल्कि अब वह भारतीय ही नहीं अपितु दुनिया की अन्य कई महत्वपूर्ण भाषाओँ में भी फल-फुल रही है और अपनी पहुँच हर किसी तक पहुँचाने में सक्षम हुई है!
जिस प्रकार हम बिजली एवं अन्य संसाधनों के बिना जीवन कि कल्पना नहीं कर सकते उसी प्रकार आज के युगमें हम कंप्यूटर के बिना रोजमर्रा होने वाले कार्यों कि कल्पना भी नही कर सकते!
कंप्यूटर एक विद्युतचलित उपकरण है, जो उपयोगकर्ता द्वारा दी गयी जानकारी (डाटा/इन्फोर्मेशन) और आदेश या  कार्य को दिए गए निर्देशानुसार पूरा करता है!
कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के "Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "गणना", करना होता है  इसीलिए इसे गणकयंत्र कहा जाता है, यह गणितीय सवालों को हल करने में सक्षम होता है! परन्तु आज कंप्यूटर का उपयोग गणितीय कार्यों से भी कहीं अधिक कार्य करने में किया जा रहा है! जैसे हवाई जहाज चलाना, मोटरकार चलाना,  टिकट जारी करना, ATM मशीन से रूपए निकालना,  दस्तावेज तैयार करना, छायाचित्र/चलचित्र संपादित करना, संगीत बजाने जैसे कई कार्य किए जा सकते हैं!
कंप्यूटर, कई हार्डवेयर(Hardware पुर्जे) और सोफ्टवेयर(Software प्रक्रिया सामग्रीइन दोनों के परस्पर समन्वयन से बनता है! ऐसा कहना मेरे लिए ग़लत न होगा की हार्डवेयर कंप्यूटर का शरीर होता है तो वहीँ सोफ्टवेयर कंप्यूटर का मस्तिष्क होता चूँकि कंप्यूटर का उपयोग, इंसानों द्वारा ईच्छित कार्य को सरलता से, सटीकता से एवं जल्दी से करने के लिए किया जाता है इसीलिए उपयोगकर्ता (User) को भी कंप्यूटर का एक अभिन्न अंग माना जा सकता है|
कंप्यूटर एक तेज, सटीक और कभी न थकने वाला यन्त्र है! Computer शब्द अंग्रेज़ी का एक अर्थपूर्ण शब्द है, जिसका अर्थ 'गणना कराने वाला' होता है, कुछ लोग कंप्यूटर शब्द को विस्तृत कर उसे परिभाषित करने की कोशिश करते हैं जैसे
"Computer शब्द में सभी अक्षरों को निम्न प्रकार लिखा जाता है
C
=
Communally 
=
 सामान्तया 
O
=
Operating   
=
 चालू करना 
M
=
 Machine  
=
 यन्त्र 
P
=
Particularly
=
 खास तोर या आम तोर पर 
U
=
Used
=
 आदी, लागातार काम लेना 
T
=
Technology
=
 तकनीक
E
=
Education
=
 शिक्षा 
R
=
Research
=
 खोज 
अब इन शब्दों को मिला कर इसे भी लिखा जा सकता है "Common Operating Machine Particularly Used in Technology Education and Research" अर्थात सामान्यता चालू होने वाली मशीन जिसका खास तोर पर लगातार तकनीक शिक्षा और खोज के लिए काम लेते हैं !
कार्यप्रणाली
कंप्युटर कल पुर्जो से बना हुआ एक मशीन मात्र है! कंप्यूटर के पास अपना स्वयं का कोई दिमाग या चेतना नहीं होती है! तो आख़िर एक सवाल मन में आता है वह ये की इतने सारे कार्य कैसे कर लेता है
कंप्यूटर को कार्यशील बनाने के लिए उसके कलपुर्जो के अलावा उसमें एक विशेष प्रकार के संदेश अर्थार्त सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है, और उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर अपने से जूडे हर एक उपकरण से उनके लिए निर्धारित किए गए कार्य करवाता है! किसी उपकरण को कैसे कार्य में लाना है उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के अन्दर पहले से ही स्थापित की हुई होती है! कंप्यूटर के प्रोसेसर में अपार शक्ति एवं क्षमता होती है परन्तु सॉफ्टवेयर के निर्देश के बिना वह कुछ भी नहीं कर सकता, उसे चलाने के लिए एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है जो प्रोसेसर, मदरबोर्ड, रैम हार्डडिस्क, फ्लॉपी ड्राइव, सीडी रोम एवं अन्य सभी डिवाइसेस के बिच तालमेल बनाकर कंप्यूटर को आत्मसार करता करता है अर्थात कंप्यूटर को जीवन प्रदान करता है! इस विशेष सॉफ्टवेयर को सिस्टम सॉफ्टवेयर/ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जाता है! जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे!
कंप्यूटर उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए कार्य को उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दिए गए निर्देशों  का  विश्लेषण कर अपेच्छित जानकारी उपलब्ध कराता है !
यह पुरी प्रक्रिया एक चरणबद्ध तरीके से होती है!
1) इनपुट (Input) - कुंजीपटल(Keyboard), वाह्य सूत्र (Mouse) द्वारा कंप्यूटर में तथ्य भरना तथा  अपेच्छित कार्य बताना!
2) प्रोसेसिंग (Processing) - CPU द्वारा उपलब्ध तथ्यों का निर्देशानुसार विश्लेषण करना!
3) आउटपुट (Output) - विश्लेषण द्वारा उपलब्ध जानकारी को दृश्यपटल (Screen) पर दर्शाना या मुद्रक यंत्र (Pinter) द्वारा मुद्रण (Print) करना!
4) संरक्षण (Storage) - विश्लेषण द्वारा उपलब्ध जानकारी को संरक्षण उपकरण (Storage Device) पर संरक्षित करना |

कंप्यूटर की विशेषताएं
कंप्यूटर - उत्पत्ति एवं क्रमागत उन्नति
कंप्यूटर पीढियाँ
कम्प्युटर - वर्गीकरण
कम्प्युटर - संरचना
कम्प्युटर वायरस (विषाणु)
वायरस का प्रसारक्रम
वायरस से सुरक्षा एवं रोकथाम
एक मजबूत कूटशब्द (पासवर्ड) बनाने के लिए सुझाव

No comments: